रंगरा – रंगरा चौक प्रखण्ड क्षेत्र के भवानीपुर निवासी शत्रुघ्न झा का निधन सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे उनके पैतृक आवास पर हो गया. वे लगभग 90 वर्ष के थे. श्री झा ने शिक्षण कार्य की शुरूआत वर्ष 1950 मे बभनगामा उच्च विद्यालय से की थी. वर्ष 1960 में शिव नारायण उच्च विद्यालय बरेटा फ़लका कटिहार में योगदान उन्होंने योगदान दिया और यहीं से 31 जनवरी 1994 को सेवानिवृत्त हुए थे.

सेवानिवृत्त होने के 20 वर्ष बाद तक वे स्थानीय बच्चों को शिक्षित करते रहे. हाल के वर्षों में वे शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे. श्री झा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके दो पुत्र वंसीधर झा, एवं मधुसूदन झा , पुत्री पूजन देवी , पौत्र पीयूष कुमार झा, मनीष कुमार झा, आशीष कुमार, सोनू सागर, श्वेता सोनम सभी गहरे सदमे में हैं. श्री झा के निधन पर दीपक कुमार, पियुष कुमार, विश्वास झा, बरूण झा, शानू, सागर, मनीष, नंदन कुमार सहित अन्य नें शोक व्यक्त किया हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *