ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा के दो अलग-अलग पंचायतों के आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका व सहायिका चयन के दौरान ग्रामीणों ने किया हंगामा तो कहीं मारपीट में जमकर चले जूता-चप्पल. ज्ञात हो कि बुधवार के दिन ढोलबज्जा पंचायत अंतर्गत लूरी दास टोला वार्ड नंबर 11 के आंगनवाड़ी केंद्र- 131 पर ग्रामीणों ने चयन में अनियमितता बताते हुए हंगामा कर दिया. हंगामे के बाद वहां चयन की प्रक्रिया आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका को स्थगित करना पड़ा. इस केंद्र पर सेविका के लिए कुल 5 आवेदिका का का नाम मेधा सूची में आया हुआ है. जो क्रमशः 1. प्रियंका कुमारी, 2. सविता कुमारी, 3. रूपम कुमारी, 4. रुना कुमारी व 5. विनीता कुमारी है. जिसमें प्रियंका बिहार बोर्ड में 381 अंक से उत्तीर्ण हैं. वहीं सविता बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड पटना (मध्यमा) से 486 अंक से उत्तीर्ण हैं. ग्रामीणों का कहना है प्रियंका को छोड़कर दूसरे किसी आवेदिका का चयन सेविका के रूप में कर लिया जाय. वार्ड सदस्य कुंदन शर्मा ने भी उक्त बातों का पूर्ण समर्थन करते हुए चयन में अनियमितता बताया है. साथ ही कहा इसको लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नवगछिया को आवेदन देकर शिकायत की गई है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

उधर खैरपुर कदवा पंचायत के लक्ष्मीनिया कदवा वार्ड नंबर 7 के आंगनवाड़ी केंद्र- 127 पर गुरुवार को सेविका व सहायिका चयन के दौरान ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुआ. मारपीट प्रथम आवेदिका प्रिया रानी व चौथे आवेदिका कल्पना भारती के समर्थकों बीच हुआ. मारपीट की सूचना मिलते ही कदवा ओ पी थाने पुलिस के साथ एस आई रंजन कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया. बताते चलें कि यहां 4 अक्टूबर को भी चयन की प्रक्रिया की जा रही थी. जो हंगामे के बाद स्थगित करना पड़ा था. इस केंद्र पर सेविका के लिए कुल 11 व सहायिका के लिए 4 आवेदिका का नाम मेधा सूची में आया हुआ है.

जहां सेविका की बहाली में चौथे आवेदिका कल्पना कुमारी के द्वारा प्रथम आवेदिका प्रिया रानी के सर्टिफिकेट को फर्जी बताते हुए बाल विकास परियोजना नवगछिया में आपत्ती लगाई गई है. वहीं चयन को लेकर कदवा पहुंचे महिला आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका सिंधु शिप्रा ने बताई- सेविका व सहायिका का चयन मार्गदर्शिका प्रपत्र को देखते हुए, सबके कागजातों की जांच कर ही की जा रही है. इसमें किसी को संदेह हो तो वे स्वतंत्र रूप से आपत्ति लगा सकते हैं. आपत्ति के बाद वरीय अधिकारी इसकी जांच कर खुद बहाली की प्रक्रिया करेंगे. ग्रामीण बेवजह आपस में झगड़ कर बहाली में बाधा पहुंचा रही है. जिसको लेकर आज दूसरी बार यहां चयन की प्रक्रिया स्थगित करना पड़ा.

अब उच्च अधिकारियों के अगले आदेश तक यहां चयन की प्रक्रिया स्थगित रहेगी. वहीं इस संबंध में युवा जदयू जिला अध्यक्ष सोनू कुमार जयसवाल ने बताया- कदवा के 5-6 जगहों पर जो आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका का चयन हुआ है उसमें काफी अनियमितता देखने को मिल रही है. इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी. उक्त बातों को लेकर नवगछिया सीडीपीओ व एसडीओ से फोन पर जानकारी लेना चाहा तो दोनों फोन रिसीव नहीं किए. दूसरी तरफ कदवा थानाध्यक्ष बालकृष्ण राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस तरह की घटना सामने आयी थी लेकिन किसी भी पक्ष से थाने में आवेदन नहीं दिया गया

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet