नवगछिया: पसराहा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर बंधु पेट्रोल पम्प से एक किलोमीटर पूरब एक लाइन होटल के समीप रविवार की सुबह दो युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। दोनों युवकों के शरीर पर जख्म के निशान हैं। अब तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

इधर दो शव मिलने की सूचना मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी।पुलिस को आशंका है कि किसी दूसरी जगह हत्या शवों को छिपाने के उद्देश्य से पसराहा में एनएच किनारे फेंक दिया।युवक की उम्र 40-42 वर्ष के आसपास है। एक युवक मुंह टेप से बंद किया हुआ है। गले में जख्म के गहरा निशान है। वह कंबल से ढका था।
जबकि दूसरा युवक का दोनों हाथ काला गमछा से बंधा है। वह मुंह के बल पलटा था । इसके मुंह से खून बह रहा है।

पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव की पहचान नही हो पाई है। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को यहां फेंकने का मामला लग रहा है। एसएफएल टीम को सूचना दी गयी है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चल सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *