नवगछिया : शनिवार को एक बार फिर विक्रमशिला सेतु और सेतु पथ पर जाम की स्थिति भयावह हो गयी है. विक्रमशिला सेतु की स्थिति दिन भर सामान्य रही लेकिन शाम ढ़लते ही सेतु पर नवगछिया की ओर से लगभग डेढ़ किलोमीटर तक जाम लग गया. इधर नवगछिया की ओर विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ और नवगछिया जीरो माइल से लेकर मकंदपुर चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग भी दोपहर बाद से ही पूरी तरह से जाम की जद से जूझता दिखा.

– दिन भर स्थिति सामान्य लेकिन शाम ढ़लते ही लगा भयानक जाम

– जाम का कारण ओवरटेकिंग और

– जाम में फंसे कई आवश्यक सेवा के वाहन

इस दौरान कई आवश्यक सेवा के वाहन भी जाम में फंसे दिखे. नवगछिया राजमार्ग पर जाम लगने का सबसे बड़ा कारण सड़क के एक तरफ नो इंट्री में फंसे वाहनों की लंबी कतार है. सड़क पर ट्रकों को खड़ा कर दिये जाने के कारण सड़क स्वभाविक रूप से वन वे हो जाता है और वाहनों के परिचालन में ओवरटेकिंग होते ही देखते ही देखते जाम लग जाता है. नवगछिया के स्थानीय लोगों आजाद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, राजद के प्रवक्ता विश्वास झा ने कहा कि अभी तक जाम को लेकर पुलिसिंग चुस्त दुरूस्त नहीं है.

कुछ चौक चौराहों पर पुलिस जाम से जूझती जरूर नजर आती है लेकिन जाम की समस्या के निदान के लिए नवगछिया पुलिस को बेहतर याता यात व्यवस्था लागू करना होगा और यातायात कानून को सख्ती से लागू करना होगा. जब सड़के संकरी नहीं है तो जाम का कोई औचित्य ही नहीं है. अगर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी चाहे तो नवगछिया में लगने वाले जाम से निदान पाया जा सकता है.

इधर मुख्य सड़क पर जाम को देखते हुए बड़े और छोटे वाहनों का जाह्नवी चौक और तेतरी दुर्गा स्थान 14 नंबर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गयी थी. तेतरी कलबिलया धार के पास सड़क कच्ची रहने के कारण कई वाहन फंसे नजर आये. मालूम हो कि करीब तीन माह पहले उक्त स्थल पर सड़क ध्वस्त हो गया था. विभाग द्वारा सड़क पर मिट्टी भराई तो कर दिया गया लेकिन अभी तक सड़क को पक्कीकरण नहीं किया गया है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

परवत्ता थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा कि ओवरटेकिंग जाम की सबसे बड़ी समस्या है. वे लोग देर रात तक जाम को हटाने का प्रयास कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *