नवगछिया। नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के नयाटोला से शुक्रवार के शाम से ही एक छात्र लापता है। इस संबंध में छात्र के माता पिता अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। लापता छात्र पकरा निवासी सुनील झा का पुत्र अभिनंदन कुमार है। सुनील झा ने इस संबंध में नवगछिया थाना में पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 300
उसने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे से अभिनंदन कुमार (12) घर से लापता है। प्रखंड कार्यलय के पास स्थित मध्य विद्यालय पकड़ा वर्ग छह में पढ़ता है। इस संबंध में नवगछिया थाना की पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन निकाला गया तो वह कानपुर का मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
