बिहपुर। महंत स्थान चौक एनएच 31 पर शनिवार की रात आठ बजे एक बाइक सवार पुलिस बैरियर से टकरा गया। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा। जहां घायल की पहचान मनोज चौधरी (50वर्ष )निवासी सोनवर्षा के रूप में हुआ। वहीं डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
