नवगछिया : अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लू दास टोला में बाढ़ से पूर्व कटावरोधी कार्य पूरा हो, इसके लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा 600 मीटर में पत्थर कैरेट के कार्य की स्वीकृति दी गयी है। कार्य को लेकर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई. अनिल कुमार ने नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया।

बताया कि इस कार्य पर 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता ने संवेदक को कार्य को बाढ़ कैलेंडर के पूर्व पूरा करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने यहां पर पत्थर की व्यवस्था करने के साथ-साथ स्लोप कटिंग और अन्य तरह की कार्य को लेकर के आदेश दिए। मुख्य अभियंता ने नवगछिया कार्यपालक अभियंता को इस कार्य पर विशेष निगरानी कर समय पर बाढ़ से पूर्व करवाने का निर्देश दिया।

मालूम हो कि यहां पर लगभग 10 हजार एमक्यू पत्थर की लागत से पत्थर का कार्य लगभग 600 मीटर में कार्य होना है। इस कार्य का शुभारंभ शनिवार को गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नारियल फोड़कर किया था। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि हम लोगों ने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए पत्थर उपलब्ध कराने एवं समय पर नदी से ऊपर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखने का निर्देश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *