अगामी 7 दिसंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद धाम खरीक में होने वाले वार्षिक पुजनोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बाबा गणिनाथ गोविंद धाम के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह ने किया। बैठक में बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के सदस्यों ने निर्णय लिया गया कि हर साल की तरह इस साल भी हजारों की संख्या में विशाल निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जो नवगछिया चैती दुर्गा स्थान से निकल कर नवगछिया मारवाड़ी धर्मशाला, महाराज चौक, दुर्गा मंदिर, स्टेशन रोड, एसपी कोठी से 14 नंबर रोड होते हुए तेतरी दुर्गा मंदिर, जमुनिया होते हुए खरीक गणिनाथ गोविंद धाम पैदल पहुंचेगी। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए निंबू पानी शरबत, फल और मिठाई की व्यवस्था रहेगी। खरीक में सुबह मंदिर परिसर में सुंदरी पूजन दोपहर एक बजे झंडोत्तोलन दो बजे होगा।

मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार उद्घाटन करेंगे। खुला अधिवेशन, संध्या में बाल प्रतियोगिता व बच्चों की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। रात्रि में 8 बजे मशहूर कलाकारों के द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा। समिति के संरक्षक सह अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय मंत्री निरंजन साह ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष भंडारा और ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, सचिव विष्णु कुमार, संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद साह, संरक्षक चंद्रगुप्त साह, शंकर साह विशाल गुप्ता पंकज गुप्ता, सुमित कुमार व अन्य सदस्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *