नवगछिया सहित सेमापुर और कुरसेला रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में हाईटेक व्यवस्था करने के लिए सोनपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम रोशन कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सेमापुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर कार्यरत कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी को शोकॉज किया गया है।

डीसीएम ने माल गोदाम पर सुविधाओं को लेकर कर्मियों व अधिकारियों से जानकारी ली। बिना टिकट यात्रियों की धर पकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। नवगछिया स्टेशन के समीप बनने वाले ट्रेन रेस्टोरेंट और डीलक्स शौचालय की जानकारी दी। स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने को कहा।

उन्होंने बताया कि नवगछिया स्टेशन से और अधिक राजस्व होना चाहिए। यह स्टेशन बेगूसराय, खगड़िया के बाद प्रमुुख रेलवे स्टेशन है। समेली हॉल्ट पर भी एक सवारी गाड़ी रुकने लगी है। अन्य कई कार्य इस क्षेत्र में किए जाने हैं। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत 3 महीने के लिए कोई भी नवगछिया, बिहपुर वह अन्य स्टेशनों पर दुकान ले सकता है।

सेमापुर और कुरसेला स्टेशन के माल गोदाम पर हाईमास्ट लाइट के साथ शौचालय और मजदूरों के लिए शेड का निर्माण करवाया जाएगा। हाल ही में कटरिया मालगोदाम पर 19 रैल लोड हुआ है। नवगछिया स्टेशन पर जल्द ही डिस्प्ले बोर्ड चालू किया जाएगा। मौके पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *