बिहपुर : बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में गुरुवार को विशेष समकालीन अभियान के तहत सोनवर्षा गंगा दियारा के पटवारा, कारगिल एवं शाहपुर सीलिंग में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के फरार, कुर्की वारंटी एवं अवैध शराब की बरामदगी को लेकर सघन छापेमारी की। हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन दियारा के किसानों के चेहरे पर खुशी का भाव देखा गया।
Total Downloads: 160
ज्ञात हो कि गंगा व कोसी दियारा में गेहूं फसल की तैयारी किसान कर रहे हैं। जिस पर बदमाशों की टेढ़ी नजर है। पुलिस ने दियारा के दुर्गम रास्तों पर चलकर बदमाशों के छुपने की हरसंभव ठिकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान किसानों से भी दियारा में होनेवाले परेशानी के बारे में पूछा। थानाध्यक्ष ने किसानों को पूरी सुरक्षा देने का आश्वसन दिया। कहा कोई बदमाश तंग करे या धमकी दे तो तुरंत खबर करें। किसानों को निर्भीक रहकर खेती-किसानी करने को कहा।

