बिहपुर। प्रखंड के गौरीपुर निवासी महिला गुंजन देवी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 10 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। इस बाबत महिला ने लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 4 के वार्ड सदस्य कुमार निशांत एवं विकास कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। आरोप में बताया कि 5 अप्रैल को वार्ड सदस्य निशांत ने फोन कर कहा कि मेरे सीएसपी पर आ जाओ।
Total Downloads: 160
आपका खाता चेक करना है कि पीएम आवास योजना का पैसा आया की नहीं। कुछ देर बाद विकास कुमार आया और हमें बुलाकर ले गया। मुझसे अंगूठा लगवाया और कहा पैसा नहीं आया है।
मुझे शक हुआ तो मैं दूसरे सीएसपी पर गई तो पता चला की 10 हजार रुपया निकाल लिया गया है। जब मैंने आकर इसको बोला तो कहा आवास आवंटन कराने में जो खर्चा हुआ है उसी में पैसा काटा गया। अब पैसा वापस नहीं मिलेगा। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।

