बिहपुर : बिहपुर पुलिस ने गुरुवार को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सोनवर्षा गंगा दियारा में फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस बदमाश मुकेश कुंवर एवं अंकित कुमार की तलाश में निकली थी।

पुलिस को बदमाशों के दियारा में जमा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बदमाशों के छुपने के हर संभव ठिकाने पर छापेमारी किया। लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने किसानों से कहा अगर कोई बदमाश रंगदारी मांगे या धमकी दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पुलिस करीब छह घंटे तक दियारे सर्च ऑपरेशन चलाया। थानाध्यक्ष ने बताया किसानों को हर प्रकार की सुरक्षा दिया जायेगा। सर्च ऑपरेशन में दारोगा रमेश कुमार, एएसआई सतेंद्र सिंह, पीएसआई आशुतोष कुमार, उमाशंकर भी शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *