नवगछिया : कोसी दियारा में बिहपुर के किसानों के खेत से मिट्टी काटकर अपराधी बेच रहे हैं। किसानों के आवेदन पर जब पुलिस ने सख्ती की तो अब अपराधी रात में मिट्टी की कटाई कर रहे हैं। बुधवार को बिहपुर सीओ बलराम प्रसाद के नेत॰व में सर्किल इंसपेक्टर विनय कुमार और नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ कोसी दियारा पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। नदी थानाध्यक्ष ने बताया कि दो दिन से मिट्टी की कटाई बंद है। लेकिन किसानों का कहना है कि अपराधी अब रात में मिट्टी काट रहे हैं।
Total Downloads: 102
उन्होंने बताया कि आवेदन देने वाले किसानों को भी बुलाया गया था। लेकिन किसान नहीं पहुंचे। बताया गया कि जहां मिट्टी काटी जा रही है, वह क्षेत्र मधेपुरा जिला में पड़ता है। वहीं बिहपुर अंचल स्थित अपने खेत से मिट्टी काटने का कई किसानों ने इकरारनामा किया है। इसकी भी जांच की जा रही है। बता दें कि बिहपुर के नन्हकार गांव के किसानों ने तीन दिन पहले पुलिस और सीओ को आवेदन देकर कहा था कि उनकी खेतों की मिट्टी को कटवाकर अपराधी एनएच 106 पुल व पथ निर्माण कार्य में जुटे एजेंसी के ठेकेदार को बेच रहे हैं। किसानों ने इस पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे बदमाश
किसान पंकज सिंह, जयप्रकाश सिंह, शंकर सिंह, सुबोध सिंह, रामकुमार सिंह, गगन सिंह आदि ने बताया कि प्रशासन के रोक के बाद खेतों से मिट्टी अब रात में काटी जा रही है। विरोध करने पर अपराधी हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अपराधियों के भय से हम खेत पर नहीं जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि कुछ अपराधियों ने फर्जी पेपर बनावाकर एनएच 106 सड़क व पुल निर्माण करा रहे ठेकेदार की मिलीभगत से खेतों से मिट्टी काट रहे हैं। ठेकेदार भी बिना किसी वैध कागजात को देखे मिट्टी खनन का संविदा कर लिया है। किसानों ने मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
कोसी दियारा मिटटी काटने से किसानों के खेतों में गड्ढे बन गए हैं।

