बिहपुर। प्रखंड के सोनवर्षा में पेड़ काटने को लेकर विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो लोग जख्मी हो गये। इस मामले को लेकर रणबीर कुमार ने मारपीट एवं छिनतई करने का मामला दर्ज कराया है।
जिसमें रंजीत चौधरी, अंकित चौधरी, अजीत चौधरी, लता देवी व काजल कुमारी को नामजद किया है। आरोप में बताया है कि 17 अक्टूबर को मैं अपने खाली जमीन पर खड़ा था। तभी उपरोक्त नामजद मेरी जमीन पर हरा-भरा गम्हार का पेड़ काटने लगे। जब मना किया तो कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से पीटने लगे।
मेरे भाई अजीत को पीट कर घायल कर दिया। मेरी मां का सोने की चेन व कान की बाली करीब पचास हजार मूल्य का छीन लिया। इस बाबत बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।


