नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला के शिक्षक मो. इलियास व मो. अताउल्ला और प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर मुस्लिम टोला के मो. निसार को
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर पंचायत नियोजन इकाई ने निलंबित किया। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि तीनों शिक्षक परिवारिक विवाद में जेल गए थो। उसी पर नियमानुसार पंचायत सचिव ने निलंबित किया है।

