रंगरा – रंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सोहोरा गांव के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को एक अनियंत्रित ट्रक एक दुकान में जा घुसा. घटना के वक्त दुकान में कोई नहीं था इसलिए किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है जबकि मौके से ट्रक का चालक और सह चालक भागने में सफल रहा.

सूचना पाकर सोमवार को पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और रंगरा थाने में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दुकानदार सोहोरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि सुबह जब वह अपने दुकान पर आया तो देखा कि उसका दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के नीचे आ गया है

फिर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना में हजारों रुपए का सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. इधर रंगरा पुलिस मामले में ट्रक को जब्त कर चालक और मालिक का पता लगा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *