नवगछिया।  आधिवक्ता संघ भवन नवगछिया मे स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह उपाध्यक्ष बनने पर प्रेमनाथ ओझा का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अरुण कुमार साह ने की। अजीत कुमार ने बुके और रजनीश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

प्रेमनाथ ओझा ने आश्वासन दिया कि नवगछिया के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मिश्रा, महासचिव जयनारायण यादव, शिव कुमार सिंह नूतन, प्रभाष चंद्र झा मतवाला, मुक्ति कुमार मधु, कुंदन चौधरी, नंदलाल यादव, कृष्ण कुमार आजाद, ललन कुमार मंडल सहित आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *