भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा ये देश के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियंस ऑफ द अर्थ से नवाजा गया है। उन्होंने कहा ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवार्ड से नवाजे जाने का मतलब है कि पूरी दुनिया को पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री और भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर पूरा भरोसा है।

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के लिए काम करने और पर्यावरण पर सहयोग के नये क्षेत्रों को बढ़ावा देने की दिशा में कारगर योगदान के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये फितरत है कि वो जो भी कदम उठाते हैं, जिस काम की शुरुआत करते हैं पूरी ताकत और दिल से वो काम करते हैं। केंद्र में एनडीए सरकार के गठन के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी पर्यावरण सुरक्षा को लेकर वैश्विक मंचों पर काफी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। भारत की संस्कृति में पर्यावरण और प्रकृति के लिए अपार प्रेम है।

इसमें कोई शक नहीं कि पीएम ने देश में अक्षय या स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जो मुहिम शुरु की वो काफी आगे बढ़ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इससे अच्छी तरह वाकिफ है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2022 तक भारत से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को खत्म करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *