नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया स्टेशन का एडीआरएम अरुण कुमार यादव ने निरीक्षण किया. एडीआरएम ने स्टेशन के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कक्ष में मौजूद स्टेशन मास्टर से ट्रेन के संचालन संबंधित जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने टिकट काउंटर, पूछताछ कार्यालय का भी निरीक्षण किया एवं स्टेशन की साफ सफाई की व्यवस्था को देखा.
Total Downloads: 116
एडीआरएम ने स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज को देखा एवं कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. एडीआरम ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के कार्य को देखा गया तथा उसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को डिवेलप करने के संबंध में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है.

स्टेशन पर डीआरडी टावर के निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा बाढ़ के कारण जहां भी रेलवे पटरी में पानी पहुंच गया है. वहां समुचित रख रखाव हो रहा है कि नहीं उसकी स्थिति को देखा गया.
उन्होंने बताया कि कुर्सेला के पास बाढ़ का पानी पटरी के समीप आ गया है. जहां पर कार्य किया जा रहा है. एडीआरम के निरीक्षण के दौरान उनके साथ एईएन शैलेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक एन के तिवारी, आईओडब्लू, सहायक अभियंता मौजूद थे.

