नवगछिया : पश्चिम बंगाल से आने वाले सभी लोगो की कोविड जांच हो इसको लेकर प्रशासन सत्र से तैयारी कर ली गई है. इसको लेकर मेडिकल टीम के साथ साथ अनुमंडल प्रशासन स्तर से दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल से होकर आने वाले सभी ट्रेन एवं बस से उतरने वाले यात्रियों का कोविड-19 का जांच करने का निर्देश है.
Total Downloads: 460
नवगछिया स्टेशन पर पश्चिम बंगाल से जो भी ट्रेन आती है उनसे उतारने वाले यात्रियों का कोविड 19 जांच किया जाना है. इसको लेकर नवगछिया स्टेशन पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. दंडाधिकारी के रूप में कृषि समन्वयक नवगछिया प्रेम प्रकाश सिंह एवं पंचायत तकनीकी सहायक अजीत कुमार व पुलिस पदाधिकारी के रूप में सअनि सुरेश प्रसाद यादव को प्रतिनियुक्त किया गया है.

मालूम हो कि नवगछिया स्टेशन पर 05646, 02520, 09710, 05909, 02423, 01666, 09306, 03243, 02549 एवं 05625 ट्रेन पश्चिम बंगाल से होकर नवगछिया पहुंचती है. इन सभी ट्रेनों से उतरने वाले सभी यात्रियों का कोविड-19 करने का निर्देश दिया गया है.

