नवगछिया: जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक बने नवनिर्मित तटबंध से गंगा नदी के पानी का रिसाव आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ शनिवार को शुरू हो गया है. ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करवाया. विभाग द्वारा तटबंध को पुनः सील करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि स्थिति गंभीर है, क्योंकि गंगा का जलस्तर अपने परवान पर है और तटबंध के लीक हो जाने के बाद बहाव काफी तेज है.

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता मौके पर दोपहर बाद तक कैम्प कर रहे थे जबकि स्थल पर 24 घटें बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया गया है. मौके पर पहुंचे इस्माइलपुर के जिलापार्षद विपिन कुमार मंडल ने कहा कि अगर यह बांध टूटता है तो इस्माइलपुर प्रखंड के पांच पंचायत सहित नवगछिया के भी कुछ सीमावर्ती पंचायतों जगतपुर, खगड़ा गांव के निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैल जाएगा.

गंगोत्री जागरण मंच के अध्यक्ष गुलशन कुमार ने भी स्थलीय जायजा लिया है. इधर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि बचाव कार्य शुरू किया गया है. उम्मीद है स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *