खरीक थाना क्षेत्र के भोजू टोला में नौवीं कक्षा की छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घटना का कारण पड़ोसियों से चल रहा जमीन विवाद बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है। खगड़िया जिले के बेल्दौर थाना क्षेत्र की रहने वाले विजय शर्मा की बेटी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। शनिवार देर रात छात्रा को सोये हालत में गोली मारी गई है।

घटना का कारण ननिहाल के लोगों का पड़ोसियों से जमीन विवाद बताया जाता है। खरीक पुलिस अस्पताल पहुंचकर छात्रा का बयान दर्ज कर रही है। छात्रा के पेट में गोली फंसी हुई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

