नवगछिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा स्पीड किक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया। मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद (राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव) थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 300
इस अवसर पर ताइक्वांडो रेफरी मो नाजिम, अमित कुमार, शिवम कुमार उपस्थित थे। सब जूनियर बालक वर्ग में राजवीर सिंह ने स्वर्ण पदक एवं हिमांशु कृष्णा ने रजत पदक जीता। कैडेट बालक वर्ग में रणवीर सिंह ने स्वर्ण पदक एवं अभिनव ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में अन्नु प्रिया ने स्वर्ण पदक एवं रितू ने रजत पदक जीता।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
