बिहपुर। खेल दिवस के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा ज्ञान भवन गांधी मैदान पटना में आयोजित खेल सम्मान समारोह में नवगछिया की प्रज्ञा कुमारी को सम्मानित किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 300
यह सम्मान मूर्तिजपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रज्ञा कुमारी को नगद राशि, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र दिया गया।
सम्मान मिलने पर बिहार राज्य बॉल बैंडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
