नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र एनएच 31 मकनपुर चौक से पूरब एक होटल समीप रविवार की दोपहर मोटरसाइकिल के तेज रफ्तार के कारण स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल चालक के अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला चलती गाड़ी से गिरकर जख्मी हो गई। मोटरसाइकिल चालाक ने जख्मी महिला के इलाज के लिए नवगछिया पीएचसी लेकर पहुंचे जहां उनकी प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में महिला के हाथ-पाँव जख्म और कमर में गंभीर चोटें आई है।
Total Downloads: 160
घायल महिला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज निवासी कमलेश्वरी मंडल की पत्नी हेमंती देवी 55 वर्ष है। बताया कि हेमंती देवी अपनी बेटी-दामाद के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागलपुर रजन्नीपुर रिश्तेदार के यहां जा रही थी।
जिरोमाइल से सीधा भागलपुर रजन्नीपुर जाने के बजाय रास्ता भटककर पूरब दिशा की ओर मकनपुर तरफ चल दिया। दामाद किशनगंज के मधुवन निवासी प्रदीप कुमार और महिला की पुत्री सुलेखा कुमारी साथ मे थी। दोनो शकुशल है। इलाज के बाद महिला को घर ले जाया गया।

