नवगछिया। खरीक प्रखंड के लोकमानपुर पंचायत के बालू टोला, जलटोला, पुआरी और इसी पंचायत के सिंहकुंड गांव समेत अन्य जगहों पर कोसी नदी में शुरू हुआ कटाव रूकने का नाम नहीं ले रहा है, जिस कारण गांव के अस्तित्व पर खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं, लोगों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।
Total Downloads: 166
ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटाव की रफ्तार यही रही तो शीघ्र ही पूरी पंचायत नदी में बदल जाएगी और पूरे इलाके में तबाही मच जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बचाव कार्य तब शुरू होता है, जब कोसी उग्र रूप धारण कर लेती है।
जिसका नतीजा यह है कि सिंहकुंड में हो रहा बचाव कार्य बेअसर साबित हो रहा है। जबकि, लोकमानपुर में अबतक बचाव कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। यहां चार लोगों का घर कोसी में विलीन भी हो चुका है। इसके बाद भी विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।

