नवगछिया| राम जानकी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में की गई। राम जानकी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लागा हुआ है। दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। इससे पहले राम जानकी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। स्वर्णकार संघ के सदस्यों ने भगवान को आभूषण चढ़ाया।

इसमें चरण पादुका, मुकुट, अगरबत्ती स्टैंड, थाली, कटोरी, गिलास आदि शामिल हैं। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष आनंद प्रसाद साह, सचिव अमित कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रवि चिरानिया, उपाध्यक्ष विभूति पोद्दार, रवि कुमार, गोलू चिरानिया, कन्हैया केडिया आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में रवि साह,सुभाष चंद्र वर्मा, कुंदन पोद्दार,राजा पोद्दार, राजेश कुमार सोनी, उत्तम कुमार सोनी, ,दुर्गेश पोद्दार, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार, चेतन कुमार चिरानिया, उमंग वर्मा आदी थे

बिहपुर| मड़वा में 16 फरवरी से जारी मां पार्वती की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हो गया। अनुष्ठान बनारस के पंडित चंद्रनाथ मिश्रा, राहुल मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, जयरामपुर के पंडित ललन झा, अमरनाथ झा व मड़वा के नीरज मिश्र, मुन्ना मिश्र के नेतृत्व में मुख्य यजमान मंटू राय, उमेश पोद्दार, अजीत कुंवर, विमल शर्मा व मनोहर चौधरी ने कराया।

गुरुवार को मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय व कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने अनुष्ठान को सुचारू तरीके संपन्न कराने में सहयोग करने वाले स्वंयसेवकों को सम्मानित किया। इनमें मृत्युंजय पाठक, गोपाल चौधरी, अजीत कुंवर, चंदन चौधरी, आशुतोष, डबलू राय, किशो राय, लक्ष्मण चौधरी, पप्पू राय, सुबोध चौधरी, विलास कुंवर, मनीष चौधरी, सुधीर पासवान व रामदेव मंडल शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *