खरीक | रविवार को थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित अंभो चौक पर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को अनियंत्रित गति से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
शव को परिजनों के हवाले कर दिया। बाइक सवार भागने में सफल रहा। महिला की पहचान दादपुर निवासी कविता देवी (50)पति स्व. प्रसादी साह के रूप में हुई। वह नवगछिया जाने के लिए अंभो चौक पर सड़क किनारे खड़ी होकर ऑटो आने का इंतजार कर रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

