नवगछिया |नवादा में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में नगरह जौनिया निवासी 20 वर्षीय जद्दू कुमार की मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु पर जाम में फंसने के कारण हम उसे लेकर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और उसने दम तोड़ दिया।

कहा, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से पौने दस बजे उसे एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन विक्रमशिला पहुंच पथ पर जाम में करीब दो घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुबोध मंडल ने कहा कि अगर हम जाम में नहीं फंसते तो सकता था कि पुत्र की जान बच जाती।

परिजनों ने बताया कि जद्दू अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा है। आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *