गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बडी मकंदपुर निवासी स्व सूरज कुमार की हत्या के नामजद फरार अभियुक्त पूर्व सरपंच बुचकुन चौधरी उर्फ सुमन चौधरी के घर को गोपालपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश से रविवार को कुर्क कर लिया .बताते चलें कि 15जून 2018को बगीचा विवाद के कारण छत पर सोये अवस्था में गला रेत कर सूरज कुमार की हत्या कर दी गई थी.

मृतक सूरज के पिता ने गोपालपुर थाना में पूर्व सरपंच बुचकुन चौधरी उर्फ सुमन चौधरी व उसके पुत्र सूरज चौधरी व अभिया क् चमरू मियां,कैलू मियां,बिंदू मियां उर्फ सलीम मियां व अश्फाक मियां पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच बुचकुन चौधरी व उसके पुत्र सूरज चौधरी को छोडकर अन्य सभी आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था.परन्तु पूर्व सरपंच व सरपंच पुत्र फरार चल रहे थे.

कुर्की -जप्ती की कार्रवाई को गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ,दारोगा एस एन मिश्रा व अरुण मिश्रा जमादार ओपी सिंह तथा रंगरा ओपीध्यक्ष जवाहर सिंह के साथ भारी संख्या में महिला सशस्त्र पुलिस व जिला पुलिस बलों की मौजूदगी में किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *