नवगछिया में खरीक पुलिस ने मंगलवार रात कठेला गांव के निवासी आदर्श कुमार और उसके रिश्तेदार चंचल कुमार को कट्टा और चार गोलियों के साथ पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों हथियार लहरा रहे थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
फिर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने जेएसआई विक्रम कुमार, रामवचन प्रसाद, और पीएसआई सौरभ कुमार सिंह के साथ गश्ती टीम को वहां भेजा।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, गोली, और बाइक जब्त की। इस मामले में कैलाश चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
