नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के श्रीपुर पुल के पास फोरलेन पर स्कॉर्पियो सवार लुटेरों ने टोटो सहित चालक का अपहरण कर टोटो और चालक के पास के 22 हजार रुपये लूट लिए और चालक का हाथ-पैर बांधकर खगड़िया के पसराहा में ले जाकर सड़क के किनारे छोड़ दिया। चालक  कदवा निवासी पुरण सिंह वहां से किसी तरह नवगछिया जीरोमाइल आया और वहां से नवगछिया थाना जाकर घटना की जानकारी दी। घटना सोमवार रात की है। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि टोटो सहित 22 हजार रुपये लूट की घटना घटी है। प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने टोटो चालक को अकेले कदवा जाते हुए देखकर वापस लौटकर रौंग साइड से आकर उससे भागलपुर का पता पूछा और फिर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित चालक ने बताया कि  दो दिन पूर्व उसने टोटो खरीदा था और एजेंसी में देने के लिए 20 हजार रुपये एचडीएफसी बैंक से निकाला था और दो हजार रुपया उसके पास था, सभी रुपये बदमाशों ने लूट लिए। चालक ने बताया कि गाड़ी आगे कर पहले भगालपुर का रास्ता पूछा फिर हथियार दिखाकर मुझे गाड़ी पर बिठा लिया और दूसरा आदमी टोटो चलाकर ले गया। जीरोमाइल में रात्रि में पुलिस थी। हमने हल्ला भी किया लेकिन उनलोगों ने मेरा मुंह कपड़े से बांध दिया था।

टोल पर सीसीटीवी को खंगाला

घटना की सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने मधतपुर टोल पर जाकर दो घंटे तक सीसीटीवी खंगाला। इस दौरान कही भी टोटो नहीं दिखा। बाद में घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली।

खगड़िया में इसी तरह दोदो टोटो लूट की हुई थी घटना

खगडिया में टोटो लुटेरों के गैंग ने एक माह में दो-दो टोटो को चालक के साथ अपहरण कर लूट लिया था। चालक का हाथ-पैर बांधकर नवगछिया इलाके में लाकर फेंक दिया था। 15 अक्टूबर को चालक बेचन दास का महेशखूंट से टोटो सहित अपहरण कर  उसकी आंख पर काली पट्टी बांधकर हाथ-पैर बांध कर कदवा फोरलेन के पास फेंक दिया था।

पीड़ित को लेकर जांच के लिए खगड़िया गयी पुलिस

लूट की घटना के बाद वरीय पदाधिकरियों के निर्देश पर दारोगा हरिशंकर कश्यप पीड़ित को लेकर खगडिया गए हैं, जहां उसे छोड़ा गया था। इसके अलावा खगड़िया में हुई लूट के विषय में वहां की पुलिस से जानकारी हासिल करने के साथ-साथ जगह-जगह का डंप डाटा भी पुलिस इकठ्टा कर रही है, ताकि लुटेरे गिरोह तक पहुंच सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *