नवगछिया । हथियार के बल पर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर बहियार से ट्रैक्टर लूट के आरोप में फरार परवत्ता थाना क्षेत्र के यमुनियां निवासी मो. अकरम एवं खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार निवासी पंकज कुमार, झांव निवासी दिव्यांशु उर्फ बमबम कुमार एवं मिरजाफरी निवासी विजय कुमार को पुलिस ने शनिवार की देर रात अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गये ट्रैक्टर को पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। मामले में पीड़ित किसान लोदीपुर निवासी गोरेलाल मंडल ने थाना में केस दर्ज कराया था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आवेदन में कहा है कि गुरुवार देर रात उस्मानपुर स्थित अपने खेत में मकई की फसल कटवा कर ट्रैक्टर पर लोड करा रहा था। इसी दौरान उस्मानपुर निवासी कैलाश यादव, अमित यादव अपने अन्य कई साथियों के साथ हथियार लेकर आया एवं बिना कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मैं एवं मेरा परिवार वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद सभी आरोपी मेरा ट्रैक्टर लूट कर भाग गये।

पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करते ही जांच शुरू कर दी थी। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर और लूटे गये ट्रैक्टर को दो दिनों के अंदर बरामद कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet