बिहपुर। हरिओ के कोसी खेसरिया धार में डूबे 22 वर्षीय युवा किसान गुड्डू कुमार सिंह का शव बुधवार को 24 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया। वहीं नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गुड्डू अन्य किसान मनीष, खगेश व देवेंद्र सिंह के साथ मंगलवार को मवेशी लेकर मजघट्टा दियारा लेकर जा रहा था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
उसी दौरान कोसी धार में गुड्डू तेज बहाव में डूब गया था। बुधवार को जैसे ही युवक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा तो मृतक युवक की मां मीरा देवी, बड़ा भाई चंदन सिंह, पंचन सिंह और छोटू सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
