बिहपुर। प्रखंड हरिओ में कोसी पुल निर्माण प्लांट के गेट नंबर दो पर 12 अक्टूबर की रात्रि कुछ अज्ञात बदमाश हाथ में हथियार लेकर आये और गालीगलौज करते हुये निर्माण एजेंसी के कर्मियों से दस लाख की रंगदारी देने की मांग की।

आगे जाकर तीन राउंड फायरिंग भी की।इसके बाद फिर वो बदमाश फेबरिकेशन में गये और लोहा लेकर भाग गये। इस बाबत कटिहार जिले कोढा थाना निवासी संत कुमार चौधरी ने बिहपुर थाने में अज्ञात बदमाश पर केस दर्ज कराया है।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया केस दर्ज पड़ताल शुरू कर दी गई है। बता दे की कोसी पर बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंग लिंक (30किलोमीटर)   बिहपुर से फुलोत  तक मुंबई की एफकॉन कंपनी निर्माण करा रही है।इसी कंपनी का प्लांट हरिओ गांव के पास है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *