नवगछिया : नवगछिया बाजार के हरियापट्टी बरगद वृक्ष के नीचे के दुकानदार इन दिनों मधुमक्खियों से काफी परेशान हैं. कई दुकानदारों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया है तो कई ग्राहक भी मधुमक्खी के डंक का शिकार हो चुके हैं. दुकानदार अशोक केडिया शिवम सर्राफ और राहुल विकी ने कहा कि मधुमक्खियों के डर से अब उन लोगों की दुकानों में ग्राहकों ने आना कम कर दिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
अगर यही हालात रहे तो मधुमक्खियों के आतंक के कारण उन लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो जाएगी. दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासन से बरगद वृक्ष पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों को हटवाने और फॉगिंग करवाने की मांग की है. मालूम हो कि बरगद वृक्ष पर मधुमक्खियों के करीब 15 छत्ते हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
