नवगछिया : नवगछिया पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। जिसका एसपी सुशांत कुमार सरोज ने निरीक्षण किया। परेड में प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार द्वारा उत्कृष्ट कोटि का परेड संचालन करने पर एसपी ने एक सुसेवांक और 1000 रुपया से पुरस्कृत किया। वहीं रामनवमी को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर नवगछिया बाजार में जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
जिसमें एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित जवानों ने भाग लिया। फ्लैग मार्च पूरे बाजार में निकाला गया। एसपी के नेतृत्व में तेतरी जीरोमाइल सहित एनएच 31 पर जगह-जगह रोको टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों को रोककर उसकी तलाशी ली गयी और पूछताछ भी की गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
