नवगछिया : एसपी निधि रानी ने बांका जिले से आए हरिशंकर प्रसाद कश्यप को खरीक थाने की कमान सौंपी है। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिया। फिर वे थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल से मिले। इलाके के भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बना रखना, फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब माफियाओं का खात्मा करना व कानून का राज कायम करना पहली प्राथमिकता होगी। गौर हो कि खरीक थाने में तैनात रहे थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर एसपी ने शराब के नशे में धुत अवस्था में गिरफ्तार किया था।

मेडिकल जांच के बाद अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद निलंबित करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस जिले में पुलिस अफसरों की कमी होने पर एसपी ने डीआईजी से पुलिस अफसरों की मांग की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *