नवगछिया : बारिश होते ही नवगछिया के नगर परिषद क्षेत्र का यह हाल बेहाल हो गया। गुरुवार की रात से लगातार हुए बारिश के बाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने के साथ बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। इसका कारण परिषद क्षेत्र में बनाए गए नाले हैं। वार्ड 18 सहित अन्य वार्डों में जिन नालों का निर्माण करवाया गया है वह सड़क से काफी ऊपर है। इसके चलते बारिश का पानी नाले में नहीं जा पा रहा।
Total Downloads: 101
यही बारिश का पानी सड़कों पर ही फंसा रह गया। बता दें कि नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर विभिन्न योजनाओं से वार्डों में पानी निकासी के लिए बड़े-बड़े नाले का निर्माण करवाया गया है। मगर अब ऐसा लगता है कि इन पैसों का दुरुपयोग किया गया है। बनाए गए नाले में पानी नहीं जाने के कारण जलजमाव हो रहा है।
विभागीय इंजीनियरों और संवेदक पर सवालनवगछिया को और हाईटेक करने की कवायद नगर पंचायत से नगर परिषद होने के बाद की जा रही है। मगर शहरों में इंजीनियर और संवेदक की लापरवाही के कारण इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिस नाले का निर्माण करवाया गया है, उसका निर्माण से पूर्व स्टीमेट और डिजाइन इंजीनियर द्वारा बनाया जाता है।

लेकिन इंजीनियरों द्वारा इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया कि नाला सड़क से ऊंचा बनाए जाने पर पानी नाला में कैसे जाएगा। अभाबीपी विस्तारक केंद्र रंगरा प्रखंड संयोजक अनुराग कुमार आर्य ने कहा कि वह सरस्वती पूजा को लेकर नवगछिया सामान लेने आए थे जहां पर स्थिति बद से बद्तर है। सड़कों पर बारिश का पानी होने से लोगों को परेशानी हो रही थी।
