नवगछिया बाजार समिति के जर्जर हालत को संवारने का कार्य बहुत जल्द होगा। नवगछिया बाजार समिति जिसकी 60 हजार मेट्रिक टन क्षमता का गोदाम हैं। यहां आसपास के 8 से 10 जिलों का बिहार राज्य के खाद्यान्न की लोडिंग अनलोडिंग की जाती है। लेकिन यहां की सड़कों की स्थिति काफी बद से बद्तर है।

पिछले दिनों नवगछिया आगमन पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और स्थानीय विधायक से नवगछिया भाजपा जिला पदाधिकारी ने बाजार समिति की समस्याओं से अवगत कराया था। सभी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। अब इसे धरातल पर उतारने की पहल शुरू कर दी गई है। बाजार समिति के जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए बिहार सरकार के द्वारा एक करोड़ बारह लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

फरवरी माह में ही टेंडर प्रक्रिया का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि मई से जून तक में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बाजार समिति के विकास के राशि स्वीकृत कराने के लिए स्थानीय भाजपा नेता मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, कौशल जायसवाल आदि ने प्रयासरत सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *