परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जगतपुर गेरेया के पास सोमवार की अहले सुबह चार बजे हुई सड़क दुर्घटना में ट्रक के केबिन में सो रहे खलासी की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक के आगे एक हाईवा और इसके आगे एक डीसीएम निकल रही थी, डीएसीएम को लाठी दिखाकर पुलिस ने रोका, इस दौरान तेज गति से जा रहे हाईवा और डीसीएम गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लिया।

इस दौरान पीछे से चल रहे ट्रक के चालक ने किसी तरह अपनी गाड़ी तो कंट्रोल कर ली, लेकिन इसके पीछे गिट्टी लोड कर तेज गति से जा रहे ट्रक ने जोरदार टककर मार दिया। इस दुर्घटना में ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सो रहा खलासी फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

खलासी की पहचान कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के फलका निवासी संग्राम सिंह के 21 वर्षीय पुत्र मितुल कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालकों ने सोमवार की अहले सुबह हुई इस दुर्घटना व खलासी की मौत का जिम्मेदार परबत्ता पुलिस को ठहराया है। उनका आरोप है कि पुलिस की अवैध वसूली के लिए गाड़ी को रोका,इस आपाधापी में यह दुर्घटना हुई।

परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि वहां पुलिस की गाड़ी नहीं थी। हाईवा वहां पर खड़ी थी, जिसमें ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया था। जिससे खलासी की मौत हो गई है। इधर, एसपी निधि रानी ने कहा कि सभी पुलिस वाहनों में जीपीएस लगे हैं। दुर्घटना के समय गश्ती गाड़ी कहा थी, यह जांच की जाएगी। जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि पुलिस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *