नवगछिया : २ अगस्त को होने वाले हाटे बाजार नीतीशे कुमार एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ एवं शिक्षा प्रकोष्ठ की तरफ से नवगछिया स्टेशन रोड स्थित आनंद कृष्णा विवाह भवन में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे। व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हिमांशु भगत ने बताया कि आगामी 2 अगस्त को एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं हाटे बाजार नीतीशे कुमार कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 574

जिसमें प्रदेश से व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक सह विधान परिषद सदस्य माननीय ललन सरार्फ विधान परिषद सदस्य सह प्रदेश मुख्य प्रवक्ता माननीय नीरज कुमार शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप भागलपुर के माननीय सांसद अजय मंडल एवं गोपालपुर विधानसभा के माननीय विधायक सह सचेतक बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल का आगमन होने वाला है। जिसमें स्थानीय व्यवसायिक जन पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण भाग लेंगे।

उसी दिन शाम को चार नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला महासचिव विमलदेव राय चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शाह मोहम्मद शाहजहां मनीष शर्मा मनोज यादव, मोहम्मद फैयाज राणा, पंकज कुमार साहू, अंकुश केडिया, अमित भगत, विधान चंद्र भगत, चिरंजीवी मालाकार एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *