नवगछिया:  रंगरा चौक प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका कुन्दनी देवी की मौत मंगलवार को हार्ट अटैक से हो गई। परियोजना की सेविकाओं ने आपने स्तर से अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपए एकत्रित करके उनके पुत्र को दी तब अंतिम संस्कार हुआ।

कुन्दनी को एक पुत्र एक पुत्री है। सेविकाओं ने सरकारी सहायता के लिए प्रशासन से आग्रह किया है। कुन्दनी के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। बच्चों का एक मात्र सहारा केवल उसकी मां थी वो भी चल बसी। रंगरा की सभी सेविकाओं ने प्रखंड में सेविका के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर कुन्दनी की शव को भाव भीनी श्रधांजलि दी।

शोक सभा में सेविका पार्वती कुमारी, कंचन प्रभा, रेखा रंजना आभा गुलशन आरा, साधना कुमारी और परियोजना के लिपिक के साथ ग्रामीण मौजूद थे। सभी सेविका ने मांग की कुन्दनी के बच्चे को अनुग्रह राशि और अनुकंपा पर सरकारी नौकरी की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *