नवगछिया : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ घायल, मायागंज रेफर नवगछिया. कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की संध्या समय होटेबजारे एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से नवगछिया थाना क्षेत्र के मख्खातकिया के मो मोजाहिद (50) गंभीर रूप से घायल हो गया. हाटेबजारे एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में अधेड़ के आने के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घटना कि जानकारी नवगछियाजीआरपी पुलिस को दी.
Total Downloads: 116
सूचना मिलते ही मौके पर घटना स्थल जीआरपी पुलिस ने गंभीर | रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि नवगछिया स्टेशन पर हाटबजारे ट्रेन प्रवेश कर रही थी. अधेड़ स्टेशन पर ही खड़ा था जैसे ही ट्रेन नजदीक आयी, अधेड़ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे ट्रेन की चपेट में वह आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

