नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत सेतु पहुंच पथ पर अनियंत्रित ऑटो चालक ने दो होमगार्ड के जवानों को रौंदते हुए भाग गया। घटना की सूचना पर गश्ती वाहन मौके पर पहुंची और दोनों घायल जवानों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में 59 वर्षीय होमगार्ड जवान लुखो यादव के सिर पर गंभीर चोट होने से उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। वह बार-बार होश में आकर अचेत हो रहे थे। वहीं दूसरे होमगार्ड जवान अनिल सिंह के कमर में चोट लगी है।

घटना की सूचना पर नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष भारत भूषण अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों के इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजने की बात कही। जानकारी के अनुसार दीपावली के मौके पर बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी लुखों यादव एवं नगरह गांव के अनिल सिंह दोनों बाबा विशु रावत पहुंच पथ के समीप दीपावली के मौके पर ड्यूटी पर थे।

इसी दौरान नवगछिया की ओर से कदवा मधेपुरा की ओर जा रहे एक तेज गति ऑटो ने रौंदते हुए निकल गया। वहीं दूसरे होमगार्ड जवान नगरह गांव में अनिल सिंह है। घायल अनिल सिंह ने बताया कि हम दोनों सड़क के किनारे पर डुयूटी के दौरान ऑटो चालक के द्वारा धक्का मारते हुए चला गया।

गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के पुलिस जिला नवगछिया के वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर, अध्यक्ष नंद किशोर पासवान ने बताया कि एक को भागलपुर से रेफर कर सिलीगुड़ी भेजा गया है। वहीं दूसरे का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *