नवगछिया। अनुमण्डल कार्यालय परिसर में पदाधिकारियों के आवास के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान की हृदयगति रुकने से मौत होने के बाद खरीक स्थित उसके आवास के आसपास के लोगों मे शोक की लहर है।
शव के घर आने के बाद उसकी पत्नी सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी शव पर फुट फुट कर रो रही थी। वही कंपनी कमांडर रमेश पांडे, ग़ृह रक्षक सचिव चंद्रशेखर सिंह ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि मृतक गोमगार्ड जवान अनुमण्डल लोक शिकायत पदाधिकारी के आवास में नहीं बल्कि अनुमण्डल कार्यालय परिसर में पदाधिकारियों के आवास के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था।


