नवगछिया : शुक्रवार को बिहपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बिहार गृहरक्षा वाहिनी के स्वयंसेवी गृहरक्षकों की पदों पर नवगछिया पुलिस जिला से नामांकन नहीं होने पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं प्रखंड के जयरामपुर मैदान पर युवा समाजसेवी सौरभ कुमार ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला का नाम नहीं होने के कारण छात्रों की बहाली नहीं होगी। सरकार की यह दोहरीकरण नीति है। मौके पर इलाके के कई छात्र मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....