नवगछिया : नवगछिया थाना में होली और शबे बारात को लेकर नवगछिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने किया. बैठक में होली एवं शबेबारात त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई.

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि नवगछिया शहर में लगभग पांच जगहों पर होली के अवसर पर होलीका दहन किया जाएगा. जिसमें बड़ी ठाकुर बारी, बाल भारती स्कूल, प्रोफेसर कॉलोनी, नाया टोला शिव मंदिर, राजेन्द्र कॉलोनी, श्रीपुर व तेतरी और पकड़ा गांव में भी होलिका दहन किया जाता है.

इस अवसर पर नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह, नवगछिया अंचलाधिकारी विश्वास आनंद, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, चंदेश्वरी सिंह निषाद, ज्ञानसक सिंह, दीपक कुमार वार्ड पार्षद, फिरोज आलम, विवेकानंद मंडल, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद मोइनुद्दीन व अन्य कई लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *