नवगछिया : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा द्वारा बाल भारती स्कूल गौशाला रोड में होली मिलन समारोह रंगीलो राजस्थान का कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार तोदी, अजय रुंगटा, रामप्रकाश रुंगटा, दिनेश सर्राफ, विनोद केजरीवाल, प्रदीप जैन, विनोद केजरीवाल, मुकेश जैन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश कुमार जालान थे. कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए आए राजस्थानी गायक नरेंन सोनी कोलकाता एवं स्वरूपा शर्मा कोलकाता द्वारा राजस्थानी गीत प्रस्तुत किया गया.
Total Downloads: 105
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजस्थानी होली गीत गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम में स्पर्श डांस ग्रुप कोलकाता द्वारा राजस्थानी नृत्य एवं आग पर नित्य, कांच पर नित्य कर श्रोताओं का मन मोह लिया. द ग्रेट इंडिया लाप्टर चैलेंज विजेता रजनीश त्रिवेदी लखनऊ ने अपने वाणी से श्रोताओं को हास्यप्रद किया.

इस प्रोग्राम में नवगछिया बाजार के सभी राजस्थानी परिवार के महिलाओं बच्चों पुरुषों ने प्रोग्राम का भरपूर लुफ्त उठाया एवं होली पर बने विभिन्न प्रकार के पकवानों का भी भरपूर रसपान किया. रंगीलो राजस्थान के इस प्रोग्राम में पूरा कार्यक्रम स्थल राजस्थानी प्रवेश सा माहौल बना हुआ था. क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी होली के मस्ती में डूबे हुए थे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का लुफ्त उठा रहे थे.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष दीनेश सर्राफ कार्यक्रम के संयोजक संतोष यादुका , मनोज चौधरी, वरूण केजरीवाल, रवि सर्राफ सचिव विनोद केजरीवाल दयाराम चौधरी, कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, कन्हैया यादुका, अशोक गोपालका, बिनोद चिरानियां, नरसिंह चिरानियां सुरेश हिसारिया, प्रमोद केडिया, विश्वनाथ यादुका विद्यासागर सर्राफ सुभाष वर्मा शिव पंसारी विनय प्रकाश व सभी सदस्य लगे हुए थे.

