नवगछिया: होली के मौके पर परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अवैध हथियार से फायरिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो सचिन किंग के नाम से सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया है। साथ ही फोटो भी पोस्ट किया गया है।
Total Downloads: 376
यह पोस्ट जगतपुर के युवक का बताया जा रहा है। अब इस मामले में परबत्ता थाने की पुलिस ने प्राथमिकीं दर्ज की है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि अवैध हथियार से फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद इलाके में विभिन्न आयीजनों में हर्ष फायरिंग की जाती है। इससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

